मणिपुर में 44 विधायक नई सरकार बनाने के लिए तैयार, भाजपा नेता ने किया दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 मई 2025 (15:00 IST)
Exercise for new government in Manipur: मणिपुर में भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद दावा किया कि 44 विधायक नई सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। सिंह ने नौ अन्य विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 44 विधायक जनता की इच्छा के अनुसार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने राज्यपाल को यह बता दिया है। हमने इस मुद्दे के लिए क्या समाधान हो सकते हैं, इस पर भी चर्चा की।
 
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बातों पर गौर किया और लोगों के सर्वोत्तम हित में कार्रवाई शुरू करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह सरकार बनाने का दावा करेंगे, तो उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। सिंह ने कहा कि हालांकि, यह बताना कि हम तैयार हैं, सरकार बनाने का दावा पेश करने जैसा है। विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत ने 44 विधायकों से व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से मुलाकात की है। किसी ने भी नई सरकार के गठन का विरोध नहीं किया है।ALSO READ: मणिपुर में क्या मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच बर्फ पिघलेगी?
 
उन्होंने कहा कि लोगों को बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कार्यकाल में कोविड के कारण 2 साल बर्बाद हो गए थे और इस कार्यकाल में संघर्ष के कारण 2 और साल बर्बाद हो गए हैं। भाजपा नेता एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। मई 2023 में शुरू हुए मेइती और कुकी-जो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष से निपटने के उनके सरकार के तरीके को लेकर आलोचनाओं के बीच बीरेन ने इस्तीफा देने का फैसला लिया था।ALSO READ: मणिपुर में क्यों नहीं आ रही स्थायी शांति?
 
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 59 विधायक हैं। 1 सीट एक विधायक के निधन के कारण रिक्त है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में कुल मिलाकर 44 विधायक हैं जिसमें 32 मेइती, 3 मणिपुरी मुस्लिम और नौ नगा विधायक हैं। कांग्रेस के 5 विधायक हैं और ए सभी मेइती हैं। शेष 10 विधायक कुकी हैं, उनमें से 7 ने पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता था, 2 कुकी पीपुल्स अलायंस के हैं और 1 निर्दलीय विधायक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

बलूच नेता मीर यार का PM मोदी को खुला खत, आइए साझा दुश्मन पाकिस्तान का मिलकर सामना करें

धाकड़ कांड में बीजेपी नेता को ब्‍लैकमेल करने वाले कर्मचारी बर्खास्‍त

15 साल की बेटी का प्रेमी से रेप करवाया, फिर हत्या कर लाश ट्रक से कुचली, पति को लगा सदमा

DDA को भारी पड़ी दिल्ली रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई, सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना ​​का दोषी पाया

BAT ने ITC में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 12,927 करोड़ में हुआ सौदा, क्या हुआ शेयरों पर असर?

अगला लेख