Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'स्पेशल 26' देखकर बनाया प्लान, आयकर अधिकारी बन लूटे 48 लाख रुपए

हमें फॉलो करें फिल्म 'स्पेशल 26' देखकर बनाया प्लान, आयकर अधिकारी बन लूटे 48 लाख रुपए
, सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (11:10 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर चार लोगों का एक गिरोह खुद को आयकर अधिकारी बताकर पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक घर से 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नितिन सूद (32) और प्रवीण कुमार (30) के तौर पर की गई है। उनके पास से 22.45 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की गई है।

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक महिला सहित चार लोग खुद को आयकर अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए। उन्होंने अपने पहचान-पत्र दिखाए और कहा कि उनके पास सूचना है कि घर में बगैर लेखा-जोखा वाली बहुत धनराशि है। इसके बाद उन्होंने घर की तलाशी ली औरा 48 लाख रुपए नकद ‘जब्त कर लिए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने जब्ती सूची बनाई और शिकायतकर्ता के दस्तखत कराए। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह जब्त की गई धनराशि के सबूत के साथ दो दिन बाद आयकर विभाग के दफ्तर जाएं।

घर से रवाना होते वक्त वे अपने साथ घर के सीसीटीवी कैमरे भी ले गए। उन्होंने दलील दी कि उन्हें घर में आने-जाने वालों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और एक संदेहास्पद कार की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के लिए 3 महीने में जुटाए 30 लाख डॉलर