हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 3 बसें टकराईं, 5 की मौत

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (11:14 IST)
हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह बड़े भीषण हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें तड़के 3 बजे आपस में टकरा गईं। हादसा सबसे आगे चल रही बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ जाने से हुआ। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसी सवारियों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला।
 
मरने वालों में 2 छत्तीसगढ़, 1 झारखंड और 1 उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। 5वें व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। हादसे के समय मौसम बिल्कुल साफ था और कोहरा नहीं था।
 
तीनों टूरिस्ट बसें नेशनल हाईवे पर एक-दूसरे के पीछे रेलिंग के किनारे चल रही थीं, इसलिए एक्सीडेंट के बावजूद जालंधर-नई दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। हादसे के बाद तीनों बसों में सवार जो यात्री सकुशल थे, उन्हें पुलिस ने दूसरी बसों में नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख