प्रवीण नेत्तर हत्याकांड : NIA ने 5 मुख्य आरोपियों को लिया हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (16:16 IST)
मंगलुरु (कर्नाटक)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता प्रवीण नेत्तर की 26 जुलाई को हुई हत्या की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को 6 दिनों के लिए 5 मुख्य आरोपियों की हिरासत मिल गई है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा 16 अगस्त को जांच पूरी करने के बाद एनआईए ने आरोपियों को 23 अगस्त तक हिरासत में देने के लिए गुरुवार को विशेष अदालत का रुख किया था।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में नौफाल (28), सैनुल आबिद (22), मोहम्मद सैयद (32), अब्दुल बशीर (29) और रियाज (27) शामिल हैं। सुलिया में बेल्लारे पुलिस ने हत्या के संबंध में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया।

प्रवीण नेत्तर की 26 जुलाई की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला स्थित सुलिया तालुका के बेल्लारे में अपनी दुकान बंद कर घर लौटने वाले थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख