Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Violence in Manipur: मणिपुर के जिरीबाम में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 5 people killed in violence in Jiribam

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंफाल/कोलकाता , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (13:21 IST)
Violence in Manipur: मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1 व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में 4 हथियारबंद लोग मारे गए।

 
अधिकारी के मुताबिक उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई जिसमें 3 पहाड़ी उग्रवादियों सहित 4 हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।  

पुलिस के मुताबिक, जिरीबाम में पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। मृतक की पहचान कुलेंद्र सिंघा के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहते थे।
webdunia
बुजुर्ग की हत्या के बाद जिरीबाम में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इलाके में सुबह से लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

राज्य में तनाव को देखते हए सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने कानून-व्यवस्था लागू करने में सरकार की विफलता के विरोध में काम बंद करने और जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इनपुट एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शराब नीति घोटाले में CBI की फाइनल चार्जशीट, केजरीवाल के खिलाफ लगाया नया आरोप