दिल्ली में थाने के भीतर 5 पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को मारा चाकू

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (00:17 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में थाने के भीतर एक व्यक्ति ने 5 पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को बुधवार को चाकू मार दिया।व्यक्ति थाने के भीतर घुसा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, एक पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने और वीडियो बनाने का कारण पूछने पर उसने अचानक चाकू निकाला और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना शाहदरा के साइबर पुलिस थाने की तीसरी मंजिल पर हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति थाने के भीतर घुसा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, एक पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने और वीडियो बनाने का कारण पूछने पर उसने अचानक चाकू निकाला और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

सभी घायल पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी को सीने में जख्म लगा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बीच, आरोपी ने बाद में दावा किया कि वह शिकायतकर्ता है, लेकिन उसके पास से तहरीर की कोई प्रति बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना सिर दीवार पर दे मारा था जिससे उसको हल्की चोट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, शुरुआती जांच के अनुसार, घटना में सिर्फ एक व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है।उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख