इस राज्य में निकली हैं 40 हजार सरकारी वेकेंसियां...

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (23:19 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि विभिन्न विभागों में 40 हजार पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोरेन ने कहा कि सरकार ने 12 हजार निम्न श्रेणी के पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए पहले ही कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग को एक अनुरोध पत्र भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने आज दिन में राज्य सचिवालय में नवनियुक्त सहायक निदेशकों, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के वैज्ञानिक सहायकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। सोरेन ने कहा कि सरकार ने 12 हजार निम्न श्रेणी के पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए पहले ही कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग को एक अनुरोध पत्र भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जल्द ही विभिन्न विभागों में 40 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद से सभी विभागों के नियुक्ति नियमों में सुधार किया गया है और इन्हें सशक्त बनाया गया है, जिससे झारखंड के स्थानीय युवाओं को फायदा हुआ है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत

17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं CBSE एग्जाम, 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet जारी

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

Astro Tips For Exams: परीक्षा में चाहते हैं सफलता, तो आजमाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय

UKPSC ने जारी किया भर्ती परिणाम, 12 जनवरी को हुई थी परीक्षा

अगला लेख