जन्मदिन पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से 5 वर्षीय लड़के की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (12:38 IST)
Boy dies due to drowning in swimming pool : गोवा में पणजी के निकट एक रिहायशी परिसर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 5 वर्षीय लड़के (Boy) की स्विमिंग पूल (swimming pool) में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई। जब एक रिहायशी परिसर के क्लब हाउस में जश्न समारोह चल रहा था तो लड़का स्विमिंग पूल की ओर गया और उसमें गिर गया और किसी ने उसे देखा नहीं।

ALSO READ: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत
 
लड़का स्विमिंग पूल की ओर गया और उसमें गिर गया : ओल्ड गोवा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर गोवा में वलपोई गांव में रहने वाला दक्ष मौस्कर अपने माता-पिता के साथ उनके पारिवारिक मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए ओल्ड गोवा गांव आया था। जब एक रिहायशी परिसर के क्लब हाउस में जश्न समारोह चल रहा था तो लड़का स्विमिंग पूल की ओर गया और उसमें गिर गया। किसी ने उसे देखा नहीं।

ALSO READ: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत
 
स्विमिंग पूल से बालक अचेत अवस्था में मिला : उन्होंने बताया कि जब दक्ष आसपास नहीं मिला तो उसके माता-पिता ने सोचा कि वह दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा होगा। हालांकि वह बाद में स्विमिंग पूल में मिला। उसे बाहर निकाला गया और वह अचेत अवस्था में मिला। उसे एक नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गोवा मेडिकल कॉलेज, बम्बोलिम ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by. Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

विश्व चैंपियन भारतीय टीम का शानदार स्‍वागत, विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More