200 रुपए की रिश्वत लेने वाले ASI को 5 साल की सजा

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (22:20 IST)
जींद। जिले की एक अदालत ने 200 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाए जाने पर एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को 5 साल कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की दशा में दोषी को 2 वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर ने कहा कि जुर्माना न भरने की दशा में दोषी को 2 वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार बाजरान मोहल्ले के निवासी सुनील ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि पासपोर्ट के सत्यापन के लिए वह पिछले साल 14 सितंबर को शहर पुलिस थाने गया था।

वहां तैनात एएसआई महेंद्र सिंह ने इस काम के लिए सुनील से 200 रुपए लिए जिसका सुनील ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया। शहर थाना पुलिस ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख