असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 8 उग्रवादी ढेर

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (11:51 IST)
दीफू। नगालैंड की सीमा से लगे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के 8 उग्रवादी मारे गए।

इससे पहले, अधिकारी ने मुठभेड़ में 6 उग्रवादियों के मारे जाने की जानकारी दी थी, क्योंकि तब तक अन्य दो उग्रवादियों के शव बरामद नहीं हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स के जवानों की टीम ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जिले में संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मिचिबैलुंग इलाके में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के 8 सदस्य मारे गए।

शुरुआत में छह उग्रवादियों के शव बरामद हुए थे और दो अन्य शव दूरस्थ इलाके में तलाश अभियान के दौरान बाद में मिले। ऐसा संदेह है कि ये शव संगठन के दो शीर्ष नेताओं के हैं। मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि दाउजीफांग इलाके में एक पुजारी की हत्या के बाद पिछले सप्ताह से जिले में तलाश अभियान जारी है। मुठभेड़ संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख