उत्तर प्रदेश में खाई में बस गिरने से बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत

Webdunia
बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (17:14 IST)
फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले में नगला खंगर क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने कहा, लुधियाना से रायबरेली जा रही बस बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय पुलिस की एक टीम बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची।

अधिकारी ने कहा, छह लोगों की इस हादसे में मौत हुई है जिसमें एक महिला और 15 माह का बच्चा भी शामिल है। करीब 21 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अमेरिकी हमलों पर UNSC की इमरजेंसी बैठक, ईरान हुआ आगबबूला

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

अगला लेख