पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (14:38 IST)
Accident News: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा (Bagdogra) में सोमवार को एशियाई राजमार्ग-2 पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिलीगुड़ी पुलिस (Siliguri police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 2 लोगों में से 1 की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब घोषपुकुर से सिक्किम जा रही कार ने सड़क के डिवाइडर तोड़ते हुए इन लोगों को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग तीर्थयात्री थे, जो पूजा-अर्चना के लिए जंगली बाबा मंदिर (शिव मंदिर) जा रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान स्वयंसेवक प्रहलाद रॉय, गोविंद सिंह (22), अमलेश चौधरी (20), कनक बर्मन (22), प्रणव रॉय (28) और पदकांत रॉय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की शीर्ष 10 सैन्य शक्तियों में क्या है भारत और पाकिस्तान की स्थिति, जानिए किसने किसको पछाड़ा

फिर उलझे स्वामी रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट ने च्यवनप्राश के विज्ञापन पर लगाई रोक

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

अगला लेख