कुत्तों के डर से भाग रहा था, 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मौत

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (22:40 IST)
होशियारपुर। होशियारपुर में बैरामपुर के समीप ख्याला बुलंदा गांव में आवारा कुत्तों से बचने के लिए भाग रहा 6 साल का एक बच्चा रविवार को 300 फुट गहरे ‘बोरवेल’ में गिर गया। करीब सात घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद ऋतिक रोशन को बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
 
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा : यह घटना उस वक्त हुई जब ऋतिक रोशन एक खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए वह ‘बोरवेल शाफ्ट’ पर चढ़ गया जो जूट के बोरे से ढका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया। इस वजह से बच्चा गड्ढे में गिर गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, थल सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से ऋतिक को बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे पास के एक राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चे की मौत पर दुख जताया और लड़के के परिवार के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
 
ऋतिक की मौत ने दो साल पहले संगरूर जिले में हुई ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना की याद दिला दी जिसमें 2 साल के फतेहवीर सिंह की मौत 150 फुट गहरे ‘बोरवेल’ में गिरने से हो गई थी।
 
होशियारपुर के उपायुक्त संदीप हंस ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी क्योंकि संगरूर की घटना के बाद यह तय किया गया था कि भविष्य में कोई भी बोरवेल खुला नहीं रखा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख