सोलापुर जिले में सड़क दुर्घटना में 7 तीर्थयात्रियों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (00:27 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जिससे 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी) का एक समूह कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक यात्रा (डिंडी) पर था।
 
उन्होंने कहा कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला पहुंचे, एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था। (भाषा)
Edited By: Vrijendra Singh Jhala  (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख