मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 70% रोजगार स्थानीय निवासियों को देना जरूरी

Webdunia
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (17:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कर-छूट और अन्य सहायता का लाभ उठाने वाले उद्योगों के लिए 70 प्रतिशत रोजगार राज्य के स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को ट्‍विटर पर यह घोषणा करते हुए लिखा, नवंबर 2018 में हुये मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने ‘वचन पत्र’ के वादों पर अमल करते हुए हमने राज्य सरकार द्वारा पोषित (शासकीय योजनाओं, कर-छूट और अन्य सहायता प्राप्त) सभी उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार मध्यप्रदेश के स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है। 
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि यह नियम उन उद्योगों पर लागू होगा, जो राज्य सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं, कर-छूट और अन्य प्रकार की सहायता जैसे सब्सिडी एवं सस्ती सरकारी जमीन का लाभ उठाते हुए राज्य में निवेश करते हैं।
 
मध्यप्रदेश सरकार की यह घोषणा उस वक्त हुई है, जब कांग्रेस सहित अन्य दल इस मुद्दे को बड़ी जोर-शोर से उठा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दौरान देश में रोजगार के अवसर कम हुए हैं।
 
पिछले साल 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद कमलनाथ ने भोपाल में कहा था कि मध्यप्रदेश में सरकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली छूट का लाभ उठाने वाले उद्योगों को 70 प्रतिशत नौकरी मध्यप्रदेश के लोगों को देनी होगी।
 
इस दौरान उन्होंने कहा था, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्यप्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है। हालांकि, कमलनाथ के इस बयान की भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यू) और समाजवादी पार्टी ने आलोचना की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को रफ्तार देगी नई औद्योगिक आस्थान प्रबंधन नीति

Vivo V60 5G में ऐसा क्या है खास, जान लीजिए फीचर्स और कीमत

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कांग्रेस का सुरेश गोपी पर झूठा हलफनामा देने का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अगले शैक्षणिक सत्र से धारा 377 और नए आपराधिक कानून CBSE पाठ्यक्रम का होंगे हिस्सा

अगला लेख