Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 72 फीसदी मतदान

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 72 फीसदी मतदान
, गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (00:06 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक सभी 214 नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 72 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ। इनमें 70.1 प्रतिशत महिला, 73.9 प्रतिशत पुरुष और 44.3 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मतदान किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दूसरे और अंतिम चरण में 43 जिलों में 5 नगर पालिक निगम, 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान हुआ।

सुबह 9 बजे तक 16.9 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 38.8 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 53.2 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 65.1 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में बाढ़ से हाल भयावह, IMD ने 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट