महाराष्ट्र : रायगढ़ तट पर 8 शव मिले, बजरा पीड़ितों के शव होने का संदेह

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (14:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर 3 अलग-अलग स्थानों पर 8 शव मिले हैं और पुलिस को संदेह है कि ये बजरा पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट पर डूब गया था। रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को मिले 8 शवों में से 5 मंडवा तट पर बहकर आए, 2 अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है।

उन्होंने कहा, शवों की अभी पहचान नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने पहले बताया था कि बजरा पी-305 चक्रवात ताउते के दौरान समुद्री लहरों के कारण गत सोमवार को डूब गया था और शनिवार को समुद्र तल पर दिखा था।

नौसेना ने बताया था कि शनिवार को छह और लोगों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई जबकि नौ कर्मी अब भी लापता हैं। उसने बताया कि घटना के समय बजरा पी-305 पर 261 कर्मी सवार थे, जिनमें से अभी तक 186 को बचा लिया गया है।

बजरा पी-305 पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी थे। उक्त बजरा गुजरात जाते वक्त तेज गति वाली हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया था।

बजरा पी-305 के नौ लापता कर्मियों के अलावा नौसेना और तटरक्षक बल नौका वरप्रदा के उन 11 लोगों की भी तलाश कर रहा है जो चक्रवात के बाद लापता हो गए थे। वरप्रदा पर सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया था। शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर चार शव पाए गए थे।

वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह झाला ने कहा, चार शवों पर वर्दी और जीवनरक्षक जैकेट देखकर ऐसा लगता है कि वे सभी उस बजरा के सदस्य थे जो मुंबई तट पर डूब गया था। नौसेना ने तलाश एवं बचाव अभियान तेज करने के लिए विशिष्ट गोताखोर दलों को तैनात किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख