बड़ी खबर, गोवा में कांग्रेस विधायक दल का भाजपा में विलय

Webdunia
बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (12:40 IST)
पणजी। गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने 7 अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पास भी हो गया।
 
प्रस्ताव पारित होने के बाद 8 विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं।
 
इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे। इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे।
 
साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि 2022 के चुनावों में इनमें से 7 को हार का सामना करना पड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

पत्‍नी ने पति को दी धमकी, काटकर ड्रम में भर दूंगी, थाने पहुंचा पति, सोशल मीडिया में ड्रम का खौफ

LIVE: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, क्या है खास

एकनाथ शिंदे बोले, कामरा का कटाक्ष सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने जैसा

औरैया में भी मेरठ जैसा मामला, पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

भारत की पाकिस्तान को लताड़, खाली करना होगा PoK

अगला लेख