Tripura Election: त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा में 8 लोग घायल, 20 से अधिक गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2023 (17:08 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कम से कम 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राज्य में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को जीबीपी अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात की और पुलिस से शांति बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
 
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने बताया कि चुनाव के बाद हिंसा के ज्यादातर मामले सिपाहीजाला और खोवाई जिलों से सामने आए, जहां कुछ लोग घायल हो गए और उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अब तक पांच प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 20 से अधिक उपद्रवियों को उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राज्य भर में ऐसी लगभग 70 घटनाओं के बारे में सूचना मिली है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख