महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (08:33 IST)
9 Bangladeshi nationals arrested in Maharashtra: महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना उचित दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के नौ नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में विशेष अभियान के तहत 19 मामलों में अब तक 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
महाराष्ट्र में कई शहरों में कार्रवाई : उन्होंने बताया कि पिछले 4 दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड और छत्रपति संभाजीनगर में स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए हुए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 5 मामले दर्ज किए हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

क्या बोले सोमैया : भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे हैं। सोमैया ने कहा कि पूरे देश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को खोजने और उन्हें वापस भेजने का अभियान चल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र का मालेगांव तालुका बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का कारखाना बन गया है जो फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के जरिए बंगलादेश से अवैध रूप से भारत आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को जांच कर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि बंगलादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद, सेना की मदद से सत्ता में आई अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के उकसावे के आगे झुककर भारत को कोसने की नीति शुरू की है। इसलिए भारत और बंगलादेश के बीच तनाव है। उन्होंने कहा कि इस पृष्ठभूमि में बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र सहित पूरे देश में एक अभियान चलाया गया है ताकि उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सके। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख