चेन्नई में विमान के शौचालय में मिला 4.21 करोड़ रुपए मूल्य का 9 किलो सोना

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (23:42 IST)
चेन्नई। दुबई से चेन्नई आए विमान के शौचालय में तस्करी कर लाई जा रही सोने की 60 बिस्कुट बरामद की गई है, जिनकी कीमत करीब 4.21 करोड़ है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बरामद सोने का वजन 9 किलोग्राम से अधिक है।

विदेशी मार्का सोने की छड़ों के अलावा अधिकारियों ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शौचालय से सोने की ईंट भी बरामद की है। सीमा शुल्क अधिनियम-1962 के तहत कुल 9.02 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 4.21करोड़ रुपए है। इस मामले की जांच चल रही है।

इस बीच, एक अन्य घटना में सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए 61 वर्षीय एक यात्री से सोने की छड़े बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 25.87 लाख रुपए है।

बयान में कहा गया कि यात्री तमिलनाडु में पुडुकोट्टाई जिले का निवासी है और उसने स्वीकार किया कि सामान में रखे टूल किट में छिपाकर सोने की 11 छड़ें ला रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख