Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विग में छिपा रखा था 33 लाख रुपए का सोना, एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (19:00 IST)
वाराणसी हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारी ने शनिवार को यूएई से लौट रहे 2 यात्रियों के पास से 45 लाख रुपए का सोना जब्त किया। यात्रियों में से एक ने 32.97 लाख रुपए का 646 ग्राम सोना पिघलाकर अपने विग के नीचे एक थैली में छुपाया था।

खबरों के अनुसार, उसी फ्लाइट में सवार एक अन्य यात्री के पास 238.2 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत 12.14 लाख रुपए है। यात्री जिस कार्टन को ले जा रहा था उसे लपेटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की परतों के बीच सोना छुपाया गया था।

यह दोनों यात्री शनिवार को एयर इंडिया के विमान से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लौटे थे। कस्टम अधिकारियों को जब दोनों यात्रियों पर संदेह हुआ तो उनकी जांच की गई। इस दौरान दोनों के पास से कुल मिलाकर 45 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, नाबालिग समेत 2 आतंकी गिरफ्तार