कर्नाटक में भीषण हादसा, नाले में गिरा वाहन, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Webdunia
रविवार, 26 जून 2022 (14:51 IST)
बेलगावी (कर्नाटक)। यहां के एक गांव में रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में 'बल्लारी नाला' में गिर गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से मौके पर पहुंचे बेलगावी पुलिस आयुक्त एमबी बोरलिंगैया की देखरेख में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में 'बल्लारी नाला' में गिर गया। पुलिस ने बताया कि ये निर्माण मजदूर बेलगावी की तरफ जा रहे थे। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद वाहन नाले में गिरा।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए थे और एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।

बेलगावी पुलिस आयुक्त एमबी बोरलिंगैया बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख