राजस्थान में आसमान से अचानक गिरा आग का गोला, तेज रोशनी के साथ हुआ धमाका

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (18:55 IST)
नागौर। नागौर (राजस्थान) में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जिले के बड़ायली गांव में आसमान से जमीन पर आग का गोला गिरता देखा गया है। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अगर सीसीटीवी में यह घटना कैद नहीं होती तो किसी को इस बात पर यकीन नहीं होता।
 
आसमान से अचानक एक आग का गोला गिरता दिखाई दिया, साथ ही तेज रोशनी और धमाका भी हुआ। इसे लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि यह खगोलीय घटना हो सकती है। इस घटना में जमीन पर आग का गोला गिरता दिखा है, इसे उल्का पिंड या टूटता तारा कहते हैं। माना जाता है कि ज्यादातर जमीन पर पहुंचने से पहले ही हवा में ही उल्का पिंड या टूटता तारा जलकर नष्ट हो जाते हैं। पहली बार लोगों ने इन्हें जमीन से टकराते हुए देखा। एक्सपर्ट इसे बड़ी खगोलीय घटना मान रहे हैं।
 
मामले की पुष्टि गांव के एक होटल संचालक उम्मेद सिंह ने करते बताया कि वो रोज सुबह होटल आकर सीसीटीवी चेक करते हैं, कल भी उन्होंने ऐसा किया तो देखा कि रात में 1 बजकर 37 मिनट पर एक आग का गोला होटल के सामने एक खेत में गिरता है जिसकी चमक तेज थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख