महाराष्ट्र में हर 8 घंटे में एक किसान करता है आत्महत्या, नाना पटोले का दावा

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (00:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि राज्य की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि वह भारी बारिश से प्रभावित किसानों के दर्द के प्रति भावशून्य हो गई है। उन्होंने दावा किया कि इन संकटों के कारण राज्य में हर 8 घंटे में कम से कम एक किसान अपनी जान दे रहा है।
 
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कपास, सोयाबीन, अरहर, मक्का जैसी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को गहरा नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि यह किसानों के संकट के प्रति उदासीन है, जो गंभीर वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में औसतन हर आठ घंटे में एक किसान अपना जीवन समाप्त कर रहा है। राज्य सरकार ने अब भी अत्यधिक बारिश घोषित नहीं किया है। इसके अलावा, युवा इस बात से नाराज हैं कि बड़ी परियोजनाएं राज्य को छोड़कर जा रही हैं। (भाषा)
Edited By: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी पर क्या कहते हैं Gen-Z के मेंबर

54 साल बाद खुलेगा बांकेबिहारी मंदिर का रहस्यमयी खजाना, शेषनाग करते हैं पहरेदारी!

पूर्व CM-रक्षा मंत्री को नहीं जानते अजित पवार, महिला ने नाम लिया तो बोले- कौन पर्रिकर

भारत कैसे कम करेगा कच्चे तेल और गैस का आयात, असम में PM मोदी ने बताया प्लान

RSS चीफ मोहन भागवत ने ब्रिटेन को दिखाया आईना, बोले- हम कभी बंट गए थे लेकिन वह भी मिला लेंगे

सभी देखें

नवीनतम

रूस के ड्रोन अटैक से भड़का पोलैंड, एक्शन में NATO, मंडरा रहा है एक और युद्ध का खतरा

BMW कार ने ली वित्त मंत्रालय के अधिकारी की जान, महिला चालक गिरफ्तार

वक्फ संशोधन कानून विवाद : कानून लागू होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक कब क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने वनतारा को दी क्लीन चिट

उत्तराखंड में भाजपा ने बनाई नई टीम, इन चेहरों को मिला मौका

अगला लेख