UP के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (20:11 IST)
उत्‍तर प्रदेश के रामगढ़ में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और 6 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खबरों के अनुसार, यह हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर हुआ। इस हादसे में ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक बेकाबू ट्रेलर ने गाड़ियों को रौंद दिया और इस दौरान 3 कार और 2 बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया।

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्ची समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक समेत एक और व्यक्ति की मौत हुई है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख