दर्दनाक, लड़की बनने की चाह में युवक ने काटा जननांग

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (00:47 IST)
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने लड़की बनने की चाह में ब्लेड से अपना जननांग काट लिया, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ टाउन में रेलवे स्टेशन के सामने वार्ड नंबर 28 निवासी 19 वर्षीय इस युवक को घायल अवस्था में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बेहोशी की हालत में लाए गए इस युवक के बारे में पता चला है कि लड़की बनने की चाह में खुद ही ब्लेड से जननांग काटने की कोशिश की। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वह युवक लड़कियों की तरह कपड़े पहनता था। चूड़ियां भी पहनता था। उसने नाम भी लड़कियों जैसा ही रखा हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। बयान दर्ज होने पर ही सारी बात का पता चल पाएगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

कोलकाता गैंगरेप केस : ममता सरकार पर भड़का विपक्ष, क्या है मुख्‍य आरोपी का TMC कनेक्शन?

UP: मुजफ्फरनगर में 35 वर्षीय युवक ने किया 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गौतम अडाणी को अमेरिकी बाजार नियामक ने नहीं भेजा नोटिस, जानिए वजह

शिवसेना (यूबीटी) के तेवर हुए सख्त, हिन्दी थोपने से जुड़े प्रस्ताव की प्रति जलाएगी पार्टी

मेरठ में 33 मुकदमों वाला कुख्यात गौकश इस्लामुद्दीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख