APJ कलाम की जन्म स्थली पर शोक की लहर

Webdunia
सोमवार, 27 जुलाई 2015 (23:05 IST)
रामेश्वरम। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन की खबर आते ही उनके पुश्तैनी नगर रामेश्वरम में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बड़े भाई और दूसरे रिश्तेदार शोकाकुल हैं।
 
कलाम के घर के बाहर लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया और उनको श्रद्धांजलि दी।
 
पूर्व राष्ट्रपति के भाई मोहम्मद मुथू मीरा लेबाई मारैकर (99) बहुत रो रहे थे और उनकी मांग है कि वह अपने भाई का चेहरा देखना चाहते हैं। मारैकर के पुत्र जैनुलआबुदीन ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को रामेश्वरम लाने की संभावना के बारे में अधिकारियों के साथ बातचीत हो रही है।
 
कलाम के परिवार के सदस्य घर में विलाप करते देखे गए। पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में स्थानीय मस्जिद को बंद किया गया है।
 
इलाके के लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति के मधुर स्वभाव को याद किया। लोगों ने इस बात का जिक्र खासतौर पर किया कि वह इतने बड़े मुकाम तक पहुंचने के बाद भी बेहद सरल स्वभाव के थे। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया