बवाना के पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (07:53 IST)
दिल्ली के बवाना से पूर्व भाजपा विधायक गुगन सिंह रविवार को आप में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से पार्टी के इस सीट के लिए 23 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में जीत की संभावना बढ़ने की उम्मीद है।
 
सिंह आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।
 
माना जाता है कि पूर्व भाजपा विधायक पार्टी से तब से नाराज चल रहे थे जब पार्टी ने पूर्व आप विधायक वेद प्रकाश को बवाना उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
 
प्रकाश ने एमसीडी चुनाव से कुछ ही दिन पहले अप्रैल में भाजपा में शामिल होने के लिए आप छोड़ी थी। सिंह 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीते थे लेकिन 2015 में प्रकाश से हार गए थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Maharashtra : अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलस गई थीं, 1 माह से चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर नकेल, पुलिस ने श्रीनगर में 21 ठिकानों पर छापे मारे

युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा के पास कोई दृष्टिेकोण नहीं : प्रियंका गांधी

अगला लेख