गुजरात : AAP विधायक चैतर वसावा ने किया सरेंडर, कहा- मुझे फंसाने की हो रही साजिश...

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (18:31 IST)
AAP MLA Chaitar Vasava surrendered : वन विभाग के कर्मियों को कथित तौर पर धमकाने और हवाई फायरिंग करने के मामले में महीने भर से अधिक समय से फरार गुजरात के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा ने नर्मदा जिले के देडियापाड़ा कस्बे में पुलिस के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वसावा सुबह यहां आप कार्यालय से जुलूस का नेतृत्व करने के बाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देडियापाड़ा पुलिस थाने पहुंचे। उनके जुलूस के कुछ वीडियो उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। उनके आत्मसमर्पण के बाद उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम सरवैया ने बताया कि उनके साथ तीन अन्य आरोपियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।
 
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, दो नवंबर को अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वसावा फरार थे। तीन अन्य आरोपी भी फरार थे, जिन्होंने वसावा के साथ आज हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हमने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर अदालत में पेश किया जाएगा।
 
वसावा की पत्नी शकुंतला, उनके निजी सहायक जीतेंद्र वसावा के साथ किसान रमेशभाई को मामला दर्ज होने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वे अब भी जेल में हैं। जनजातीय समुदाय के नेता वसावा देडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) का प्रतिनिधित्व करते हैं और विधानसभा में आप के विधायक दल के नेता हैं। वह आप की केंद्रीय गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
 
अपने आत्मसमर्पण से पहले गुरुवार को जारी एक वीडियो में वसावा ने दावा किया कि साजिश के तहत एक झूठे मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वसावा और छह अन्य लोगों के खिलाफ पिछले महीने दंगा, जबरन वसूली और सरकारी अधिकारियों पर हमला करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
राज्य वन विभाग के कर्मियों के साथ झड़प के बाद विधायक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के प्रावधान के तहत भी मामला दर्ज किया गया। विधायक ने वन विभाग के कर्मियों को वन भूमि पर अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए डेडियापाड़ा शहर में स्थित अपने आवास पर बुलाया था और इसी दौरान उनकी उनसे झड़प हो गई।
 
नर्मदा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुंबे ने पिछले महीने कहा था कि वन विभाग ने निजी व्यक्तियों द्वारा खेती के लिए वन भूमि का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना 30 अक्टूबर की रात को हुई और मामला दो नवंबर को दर्ज किया गया। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के गुजरात में पांच विधायक हैं जिनमें वसावा भी शामिल हैं। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir Weather Update : अगले 2 दिन भारी, ट्रेनें 15 सितम्बर तक रद्द, वैष्णो देवी यात्रा 8 दिन से बंद

क्या दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या होगा असर?

LIVE: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 1000 के पार

क्या मोदी अब पुतिन और शी जिनपिंग के पाले में जा चुके हैं?

चंद्रकांत पाटिल और नितेश राणे पर क्यों भड़के मनोज जरांगे पाटिल, बोले- आंदोलन खत्म होने दो, फिर निपटूंगा

अगला लेख