Jalandhar Bypoll Result : जालंधर उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, कांग्रेस के 24 साल पुराने किले पर किया कब्जा

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (17:13 IST)
Jalandhar Bypoll Result 2023 : पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बड़े अंतर से आगे होने के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार के अच्छे काम की वजह से पार्टी की यह शानदार जीत हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारी पार्टी के उम्मीदवार ने वहां जीत हासिल की है, जो पिछले 50 साल से कांग्रेस का गढ़ था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 48000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

जालंधर उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का लोकसभा में एक सदस्य हो जाएगा। पिछले साल संगरूर में हुए उपचुनाव में हार के बाद लोकसभा में आप का एक भी सदस्य नहीं था। पंजाब विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण संगरूर संसदीय सीट खाली हो गई थी। राज्यसभा में आप के फिलहाल 10 सदस्य हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जालंधर उपचुनाव के बारे में बातचीत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, भगवंत मान सरकार के पंजाब में अच्छे काम का नतीजा जालंधर उपचुनाव में यह अप्रत्याशित जीत है। हमारी पार्टी के उम्मीदवार ने वहां जीत हासिल की है, जो पिछले 50 साल से कांग्रेस का गढ़ था।

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था, जिससे यह सीट रिक्त हुई थी और पार्टी ने वहां से दिवंगत सांसद की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया था।

केजरीवाल ने कहा, हम काम की राजनीति करते हैं और अपने काम के लिए लोगों से वोट मांगते हैं, और लोगों ने भगवंत मान सरकार के कार्य पर ठप्पा लगा दिया है कि हम आपके साथ हैं, यह एक बड़ा संदेश है।

केजरीवाल के साथ मौजूद मान ने कहा कि उपचुनाव के रुझान दर्शाते हैं कि पंजाब में उनकी सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर लोगों ने 'सकारात्मक मुहर' लगा दी है। उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम ने हमारी जिम्मेदारी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। हम पंजाब के विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख