rashifal-2026

उत्तर प्रदेश : केजरीवाल मॉडल के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (23:20 IST)
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के आगामी पंचायत चुनाव में केजरीवाल मॉडल के जरिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी।

आप के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को बातचीत में पंचायत सदस्य पद के 500 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। हम उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में लोगों के बीच जाकर केजरीवाल मॉडल को बताएंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्थन से पंचायत सदस्य पद पर जीते हुए प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है।

सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की गतिविधियां समझ से परे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रत्याशी को चुनाव चिह्न मिलेगा। वह 12 अप्रैल को पोस्टर बैनर छपवाएगा, फिर 17 को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा, जबकि 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव है। ऐसे में महज पांच दिन में एक प्रत्याशी भला अपना प्रचार 50,000 जनता के बीच कैसे कर पाएगा?

उन्होंने बताया कि पर्चा खरीदने के लिए महज एक खिड़की है जहां भाजपा के लोग साठगांठ कर पर्चा खरीद ले रहे हैं, लेकिन बाकी दलों और निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों का बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश के किसान ही नहीं, बल्कि देश के किसान भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों से बेहद आहत और गुस्से में हैं। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से इस मसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

अगला लेख