Hanuman Chalisa

आमिर खान को 'ईद' पर आई बचपन की याद (फोटो)

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2015 (20:04 IST)
मुंबई। सुपर स्टार आमिर खान ने शनिवार को कहा कि ईद बचपन की कई यादों को ताजा कर देता है, जब वे अपने भाई-बहनों के साथ इस पर्व को मनाते थे और बड़ों से मिले 'ईदी' से थोड़ी खरीदारी करते थे।
 
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने आमिर अपने बेटे आजाद और पत्नी किरण राव के साथ पहली बार ईद के मौके पर मीडिया के सामने आए।
(सभी चित्र: Ashish Vaishnav / Indus Images)

उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास के बाहर उन्होंने कहा, आप सभी को मेरे, आजाद और किरण की ओर से ईद की बधाई। यह हम लोगों के लिए खुशी का दिन है। यह समय परिवार के लिए है..रिश्तेदार आते हैं और हम लोग मजे करते हैं। हम लोग, मेरी अम्मी (मां) के घर जा रहे हैं। 

किरण ने कहा, आजाद ने यह ईद के बारे में समझना शुरू कर दिया है। परिवार के सभी लोग आज मिलते हैं..यह आनंद और खुशी का दिन है।

अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए आमिर ने कहा, बचपन की ईद की बहुत सी यादें हैं। मैं ईदी देना पसंद नहीं करता..मैं इसे बड़ों से लेना पसंद करता हूं। 

शुरू में हम लोगों को दो या पांच रुपए मिलते थे और यह बड़ी चीज थी। हम भाई-बहन इसकी तुलना किया करते थे। हम लोग पतंग खरीदकर उड़ाते थे। पीके स्टार ने हालांकि आज के दिन अपनी किसी फिल्म पर बात करने से इंकार कर दिया। आमिर की आने वाली फिल्म दंगल है। (भाषा)
(सभी चित्र: गिरीश श्रीवास्तव, मुंबई)
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील