Biodata Maker

2 महीने बाद जेल से बाहर आईं तीस्ता सीतलवाड़, सुप्रीम कोर्ट ने कल दी थी अंतरिम जमानत

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (21:50 IST)
अहमदाबाद। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मंजूर किए जाने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। कल ही सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता को अंतरिम जमानत दी थी। तीस्ता को 2002 के गुजरात दंगों में 'निर्दोष लोगों' को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
शीर्ष अदालत ने 2002 के गुजरात दंगों में 'निर्दोष लोगों' को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत शुक्रवार को मंजूर कर ली थी।
 
सीतलवाड़ 26 जून को गिरफ्तारी के बाद से ही यहां साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद थीं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार जमानत की औपचारिकताओं के लिए सीतलवाड़ को सत्र न्यायाधीश वी ए राणा के समक्ष पेश किया गया था।
 
विशेष लोक अभियोजक अमित पटेल ने कहा कि सत्र अदालत ने शीर्ष अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों के अलावा दो अन्य शर्तें भी लगाईं। सत्र अदालत ने आरोपी सीतलवाड़ को 25,000 रुपए का निजी मुचलका भरने और उसकी पूर्व अनुमति के बिना भारत नहीं छोड़ने का आदेश दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

चीन अपनी नई पंचवर्षीय योजना से क्या हासिल करना चाहता है?

LIVE: कुरनूल में यात्रियों से भरी बस में आग, 42 लोग थे सवार

तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन ने कहा- किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध का भारत पर क्या होगा असर

मध्य प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषकों को जारी रहेगा फसल ऋण

अगला लेख