कांग्रेस का प्रचार करेंगे अभिनेत्री नगमा, रजा मुराद

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (20:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में होने वाले 25 जिला परिषद और मुंबई के अलावा नौ नगर निगम क्षेत्रों के आगामी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभिनेत्री नगमा और रजा मुराद सहित 40 लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है।
 
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति ने गुरुवार को एक पत्र लिखकर राज्य निर्वाचन आयोग को 40 स्टार प्रचारकों के नाम सौंपे। मूल रूप से पश्चिमी महाराष्ट्र निवासी सिंधिया परिवार के ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा, अभिनेत्री नगमा, रजा मुराद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मोहन प्रकाश, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे और नारायण राणे का नाम इस सूची में है।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और विधान परिषद् के उपसभापति मानिकराव ठाकरे भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। मुंबई सहित 10 शहरी स्थानीय निकायों में 21 फरवरी को चुनाव होने हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

Petrol Diesel Prices: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच क्या हैं पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें, जानें नए भाव

ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का नया नारा, क्या है MIGA का मतलब?

कार के नीचे दम तोड़ रहा था बुजुर्ग, काफिले में हाथ हिला रहे थे पूर्व CM, दर्दनाक मौत

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अगला लेख