Hanuman Chalisa

उप्र चुनाव : दूसरे चरण में 107 पर आपराधिक मामले, 256 करोड़पति

Webdunia
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में 107 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 256 करोड़पति हैं।
उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने छह राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों, छह राज्य स्तर की पार्टियों, 80 गैर मान्यता प्राप्त दल सहित 92 राजनीतिक दलों और 206 निर्दलियों समेत 92 राजनीतिक दलों 721 उम्मीदवारों में 719 की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया है।
 
एडीआर ने गुरुवार को अपनी जारी रिपोर्ट में कहा, विश्लेषण किए गए 719 उम्मीदवारों में 107 (15 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कुल 84 उम्मीदवारों (12 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 
 
इसमें कहा गया है कि भाजपा के 67 में 16, बसपा के 67 में 25, रालोद के 52 में छह, सपा के 51 में 21, कांग्रेस के 18 में छह उम्मीदवारों और 206 निर्दलीय उम्मीदवारों में 13 ने अपने-अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
 
एडीआर ने कहा है कि 719 प्रत्याशियों में 256 करोड़पति हैं जिसमें बसपा के 58, भाजपा के 50, सपा के 45, कांग्रेस के 13, रालोद के 15 और 36 निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख