shiv chalisa

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 जुलाई 2025 (00:43 IST)
Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित बदलावों की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और विधायक आदित्य ठाकरे की मुंबई के एक ही होटल में एकसाथ मौजूदगी है। क्या यह फिर से भाजपा-शिवसेना (ठाकरे गुट) की नजदीकियां हैं या महज एक संयोग? इसका उत्तर आने वाला समय देगा। फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में इस घटनाक्रम से हलचल बढ़ गई है। उल्‍लेखनीय है कि भाजपा और ठाकरे गुट के बीच संबंध 2019 विधानसभा चुनावों के बाद टूट गए थे, लेकिन अब हालिया घटनाओं ने नए राजनीतिक समीकरणों की संभावना को जन्म दे दिया है।
 
खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित बदलावों की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और विधायक आदित्य ठाकरे की मुंबई के एक ही होटल में एक साथ मौजूदगी है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
ALSO READ: 'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान
यह मुलाकात उस समय हुई जब देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में विधानमंडल में खुलेआम उनके पिता उद्धव ठाकरे को साथ आने का न्योता दिया और बाद में फिर दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई। दोनों को होटल के कैफेटेरिया में देखा गया। दरअसल, दोनों दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सोफिटेल होटल में थे।
ALSO READ: Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने
फडणवीस और आदित्य ठाकरे की एक ही स्थान पर उपस्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चा गर्म हो गई है, खासकर ऐसे समय में जब पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकातें हो चुकी हैं। उल्‍लेखनीय है कि भाजपा और ठाकरे गुट के बीच संबंध 2019 विधानसभा चुनावों के बाद टूट गए थे, लेकिन अब हालिया घटनाओं ने नए राजनीतिक समीकरणों की संभावना को जन्म दे दिया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख