बुराड़ी में 11 मौतों के बाद अब महाराष्ट्र में 5 लोगों के परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश...

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (12:32 IST)
रायगढ़। बुराड़ी का आत्महत्या का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं और बुधवार महाराष्ट्र के एक परिवार के 5 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास किया गया।
 
हैरत की बात है कि इनमें दुधमुंहे बच्चे भी है। मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग का है। यहां बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सुसाइड का प्रयास किया। परिवार में 1.5 साल के दो मासूम भी हैं जिनकी स्थिति अभी गंभीर है।
 
पांचों को गंभीर हालत में अलीबाग जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। परिवार वालों ने एक साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 
 
अलीबाग के आक्षी के रहने वाले राहुल पाटिल घर के पांच सदस्यों ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है।  इसमें उनके पिता रामचंद्र पाटिल (60), माता रंजना पाटिल (50), पत्नी कविता राहुल पाटिल(25) और दो बच्चे स्वराली पाटील (डेढ़ साल),स्वराज पाटिल(डेढ़ साल) शामिल है।
 
बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। राहुल फिलहाल मुंबई में नौकरी करते है। बताते हैं कि घटना 12 बजे के आसपास की है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पांचों ने कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिया है। जिसके बाद इन्हें उल्टी होने लगी।
 
बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल प्रशासन ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी में कोल्डड्रिंक की बोतल को बारामद कर लिया है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।
 
कहीं अंधविश्वास तो नहीं : फिलहाल इसे सामूहिक आत्महत्या का प्रयास मानते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ये दिल्ली की तरह मामला अंधविश्वास का तो नहीं है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख