वायुसेना ने लद्दाख और जम्मू के बीच फंसे 280 यात्रियों को निकाला

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (17:03 IST)
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच कम से कम 280 फंसे हुए यात्रियों को वायुसेना ने बुधवार को सुरक्षित निकाला। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते कहा कि वायुसेना के सी-17 विमान से जम्मू से लेह तक 192 यात्रियों को लाया गया था। इसी तरह सी-130 विमान से श्रीनगर से लेह तक 9 शिशुओं सहित 79 यात्रियों को निकाला।
ALSO READ: पैंगोंग से पीछे हटी सेनाएं, भारत और चीन के बीच 10वें दौर की वार्ता
अधिकारियों ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग में बर्फ जमा होने और फिसलन होने के कारण जनवरी, 2021 से कारगिल, लेह, जम्मू और श्रीनगर के विमान से यात्रियों को लाने के लिए कारगिल कूरियर सहित कई विमानों को संचालित किया।
 
अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 1 महीने से अधिक समय से पहले 28 फरवरी को राजमार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू करेगा। अधिकारियों ने हालांकि सड़कों में फिसलन की स्थिति और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर निर्देश जारी किए हैं। भारी और हल्के वाहन दोनों को चेन का उपयोग करते हुए चलने की अनुमति दी गई है और साथ ही दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक ओर से जोजिला दर्रे में चलने का निर्देश दिया है।
 
राजमार्ग में यात्रियों के रहने, भोजन और पेट्रोल सहित विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए बीआरओ को निर्देश दिया है। इसके अलावा उपायुक्त कारगिल और मुख्य अभियंता, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (मेड) को पहले की तरह सड़क पर रिकवरी वैन लगाने का निर्देश दिया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख