अब आया वायुसेना के जवान का वीडियो, की यह शिकायत

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (15:31 IST)
नई दिल्ली। अर्द्धसैनिक बलों और सेना के जवानों के सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा सुनाए जाने 
के बाद अब वायुसेना के एक जवान ने भी एक वीडियो में अफसरों और जवानों की सेवा शर्तों में जमीन आसमान के अंतर को लेकर सवाल उठाया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर शिकायती वीडियो डालने वाले अपने साथी जवानों का पूरी तरह समर्थन करते हुए वायु सेना के एक नायक ने अपने वीडियो में कहा है कि सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अफसरों की तुलना में भेदभाव किया जा रहा है। 
 
वायु सेना ने इस बारे में पूछे जाने पर तत्काल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तेज बहादुर यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर घटिया खाना परोसे जाने की शिकायत की थी। 
 
इसे मीडिया में व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित किए जाने के बाद सेना के एक जवान ने सेवादारी व्यवस्था के खिलाफ वीडियो डालकर सेना के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जवानों को आगाह किया था कि वे अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम के बजाय एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज कराएं और इसका समाधान नहीं होने पर उनसे सीधे शिकायत करें। (वार्ता)
Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

अगला लेख