Hanuman Chalisa

बिना अनुमति किशनगढ़ के निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर विमान उतरा

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (16:33 IST)
जयपुर। एनसीसी का 2 सीटों वाला प्रशिक्षण विमान बिना मंजूरी के शुक्रवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ में निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर उतरा।

 
उपखंड अधिकारी (किशनगढ़) अशोक कुमार ने बताया कि 2 सीटों वाला विमान हवाई अड्डे पर बिना सूचना और बिना मंजूरी के उतरा। विमान में 2 लोग सवार थे। विमान ने कुछ समय रुकने के बाद जयपुर के लिए उड़ान भरी।
 
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिला कलेक्टर अजमेर को भेजी गई है। विमान रास्ता भटकने के बाद उतरा या किसी अन्य वजह से? यह जांच का विषय है। निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर किसी भी तरह के विमान को उतरने की मंजूरी नहीं है।
 
उधर, सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जेएस बालहरा के अनुसार किशनगढ़ के निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर उतरा छोटा विमान एनसीसी का 2 सीटों वाला प्रशिक्षण विमान था और प्रशिक्षण की प्रक्रिया के तहत ही यह विमान किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा था।
 
हवाई अड्डा निदेशक के अनुसार एनसीसी के 2 सीटर प्रशिक्षण विमान में ईंधन का टैंक छोटा होता है और हो सकता है कि यह ईंधन के लिए उतरा हो, वहीं एनसीसी सूत्रों ने कहा कि एनसीसी का 2 सीटर प्रशिक्षण विमान दिल्ली के लिए उड़ान पर था। विमान में 2 पायलट थे। विमान ईंधन भरवाने के लिए किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख