Hanuman Chalisa

लालू-राबड़ी देवी के घर से रोते हुए निकलीं ऐश्वर्या

Webdunia
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (16:23 IST)
पटना। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बिहार के दिग्गज नेता चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या को शुक्रवार को राबड़ी देवी के निवास से रोते हुए बाहर निकलते देखा गया। ऐश्वर्या लालू पुत्र तेजप्रताप की पत्नी हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या की लंबे समय से अपने पति तेजप्रताप यादव से अनबन चल रही है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या अपने मायके चंद्रिका राय के घर चली गई हैं। उनके लिए पिता ने गाड़ी भेजी थी।

फिलहाल तेज और ऐश्वर्या का मामला कोर्ट में चल रहा था। दोनों की शादी 2018 में मई के महीने में हुई थी, लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही तेज ने पटना हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या जिस वक्त राबड़ी आवास के बाहर आई थीं उनके साथ न तो उनके ससुराल का कोई सदस्य था और न ही कोई सुरक्षाकर्मी। इस दौरान उन्हें रोते हुए भी देखा गया। जिस समय यह दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी तब तेजप्रताप ने कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें परिवार से अलग करना चाहती है।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख