स्टाम्प पर लिखवा लो, अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (07:23 IST)
समाजवादी पार्टी में लंबे समय से चल रही पारिवारिक रार पर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सफाई दी। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने विधिवत घोषणा कर दी कि अखिलेश यादव ही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे। शिवपाल के बेटे आदित्य ने भी अखिलेश का समर्थन किया।
शिवपाल सिंह यादव ने बैठक के दौरान कहा कि पता नहीं लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं। अखिलेश यादव ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो इस बात को स्टाम्प पर लिख कर देने के लिए तैयार हूं।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी के पास बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि लोग बेकार में इतने लंबे समय से बेकार की बहस करने के साथ ही पार्टी का भविष्य भी तय कर रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि अगर अखिलेश चाहें तो मैं प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकता हूं। अपने संबोधन में तीन बार कहा कि अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। जिला महानगर अध्यक्षों ने मुख्यमन्त्री को चेहरा बनाने की मांग की।
 
इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को कड़ी नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता 5 नवंबर को पार्टी के रजत जयंती समारोह तथा स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए की तैयारी में जुटें। इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि अब किसी भी नेता को मुख्यमंत्री या फिर नेताजी को किसी बात के लिए परेशान करने की जरूरत नहीं है।
 
शिवपाल सिंह यादव ने बैठक में मौजूद सभी जिलाध्यक्षों को पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही मिशन 2017 में जोरदार तैयारी से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने काम में मन लगाकर जुट जाएं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्षों से बैठक में पूछा कि यदि कसी को दिक्कत हो तो मै अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor पर RSS का बयान, जानिए क्या कहा

कर्नल सोफिया पर दिए बयान से मुश्किल में विजय शाह, दर्ज हुई FIR, मंत्री पद से हो सकती है छुट्टी

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

Operation Sindoor को लेकर DRDO के पूर्व DG सारस्वत बोले- भारत अब एक अग्रणी शक्ति, दुनिया उसे कमतर न आंके

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

अगला लेख