अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (21:56 IST)
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और लेटे हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि के निधन के बाद पूरे संत समाज और राजनीतिक महकमे में शोक की लहर है।

ALSO READ: महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की जांच के लिए SIT गठित
 
पूरे देश में नरेंद्र गिरि के अनुयायी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड किया है और सुसाइड नोट छोड़ा है। बड़े संतों का कहना है कि महंत नरेन्द्र गिरि मजबूत दिल के थे। वे बड़े से बड़े विवाद को चुटकियों में सुलझा देते, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के सीधे संपर्क में रहने वाला महंत कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है। आज सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नरेंद्र गिरि के अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचे और उन्हें अंतिम नमन किया।



ALSO READ: Mahant Narendra Giri News : महंत की मौत का गहराता रहस्य? क्या बाघम्बरी मठ की अरबों की संपत्ति थी नरेन्द्र गिरि और आनंद गिरि के बीच विवाद का कारण?
 
यादव ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि नरेंद्र गिरिजी ने आत्महत्या कर ली। गिरिजी ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया। उनकी मौत के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। उनकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह निष्पक्ष जांच एक सिटिंग जज की अगुवाई में होनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख