हाथ में तलवार थमाई तो उसे कैसे न चलाएं : अखिलेश

Webdunia
शनिवार, 5 नवंबर 2016 (17:38 IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कैबिनेट से चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित 4 मंत्रियों को बर्खास्त कर चुके अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके हाथ में तलवार थमाई जाए और फिर कहा जाए कि वे उसे चलाएं नहीं।
अखिलेश ने यहां सपा के रजत जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेते हुए कहा कि प्रजापति को कहेंगे कि हमें (आप) तलवार दे देते हो भेंट में और उधर कहते हो कि मैं तलवार न चलाऊं। ऐसा कैसे हो सकता है? 
 
समारोह के संयोजक गायत्री ने मंच पर बैठे सभी अतिथियों का तलवार देकर स्वागत किया था। गायत्री को अखिलेश एक बार अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर चुके हैं। अखिलेश ने इसी बहाने संभवत: यह समझाने की कोशिश की कि मुख्यमंत्री बनाया है तो वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।
 
सपा के भीतर मचे घमासान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि लोगों को उनकी बात समझ आएगी लेकिन उनके मरने के बाद। मैं इसी बात को दूसरे रूप में कहता हूं कि लोगों को समझ में आएगा लेकिन सपा का नुकसान हो जाने के बाद। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश भारत का भविष्य है। आने वाले समय में जो चुनाव (विधानसभा) होने जा रहा है, वो भारत का भविष्य तय करेगा कि देश किस तरफ जाएगा?
 
अखिलेश ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा ने लोगों में मतभेद पैदा किए हैं। भाजपा के लोगों ने दूरियां पैदा की हैं। उनका सत्ता का रास्ता वहीं से निकलता है। उत्तरप्रदेश की जनता ने भाजपा को 70 से अधिक सांसद दिए लेकिन राज्य को आदर्श गांव योजना से ज्यादा कुछ नहीं मिला।
 
अखिलेश ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और नौजवान नेता सभी बसपा और भाजपा के खिलाफ लड़े हैं। उन्होंने साइकल चलाई है और खून-पसीना बहाया है। वे हर तरह की परीक्षा देने को तैयार हैं। हमारा लक्ष्य बसपा और भाजपा की पराजय सुनिश्चित करना है।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। दुनिया में जितने भी लोग हैं, वो महसूस करते हैं समाजवादी विचारधारा ही हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार से सपा के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत हो रही है और प्रदेश में सपा की सरकार है। हम चाहते हैं कि जब रजत जयंती समारोह संपन्न हों, तब भी सपा की ही सरकार रहे।
 
उन्होंने कहा कि सपा 2017 में तो सरकार बनाएगी ही, 2019 में भी उत्तरप्रदेश में ऐतिहासिक फैसला होगा। यह कहकर अखिलेश ने भविष्य में जनता परिवार और समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार नहीं किया। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख