भाजपा विपक्षी दलों से शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है : अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
रविवार, 3 जून 2018 (23:21 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में गरीबों के आगे बढ़ने के सभी अवसर छीन लिए गए हैं। गरीब आर्थिक कुचक्र में पिस रहा है। भ्रष्टाचार असीमित है और भाजपा को समाजवादी सरकार के कामों से चिढ़ है। भाजपाई किसानों और गरीबों के विरोधी हैं। समाजवादी सरकार के जनहित के कामों को बदनाम करके बंद किया गया है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने जनता के सामने कोई आदर्श उपस्थित नहीं किया है। 
 
 
यह बात आज अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय लखनऊ में राम लोटन निषाद राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में राष्ट्रीय निषाद संघ और डॉ. राम सुमिरन विश्वकर्मा अध्यक्ष अति पिछड़ा वर्ग संघ के प्रतिनिधि मंडलों तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई राजनीतिक है। सवाल यह है कि नेतृत्व कौन करेगा? अर्थनीति की दिशा क्या होगी? योजनाओं की प्राथमिकताएं क्या होंगी? केंद्र सरकार के पांच बजट और प्रदेश सरकार के दो बजट के बाद भी इनका उत्तर नहीं मिल पाया है। जनता यह मानती है कि भाजपा ने उनको धोखा दिया है। भाजपा जातिवादी पार्टी है। 
 
भाजपाइयों को आदर्श आचार संहिता और संविधान की परवाह नहीं है। उत्तरप्रदेश के हालात बद से बदतर हो गये हैं।जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि हमारा आवास कोई मुद्दा नहीं है। असली झगड़ा अधिकारों और अवसरों का है।भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों से शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नई पीढ़ी के लिए सुगम रास्ता बनाने के पक्षधर हैं। इसीलिए समाजवादी सरकार में विश्वस्तीय विकास कार्य किए गए। जनहित में ऐसी विकास योजनाएं लागू की गई जिनका व्यापक लाभ मिलता है।
 
विकास के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया गया। भाजपा सरकार ने 14 माह में ही सब बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मतदाताओं पर 50 प्रतिशत तक पकड़ बनाने का दावा कर रही है जबकि समाजवादी 75 प्रतिशत तक पकड़ बनाएंगे। लोकतंत्र में सत्ता का घमण्ड चूर करने की ताकत जनता के पास है। अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2019 और 2022 निर्णायक अवसर हैं। 
 
इनमें क्रमशः लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं। हमें अपनी ताकत को एकजुट करना है।यही संकल्प है कि भारतीय राजनीति को सही दिशा देना है। गरीब, किसान और नौजवानों के भविष्य के लिए संघर्ष करना हैं। उन्होंने कहा हमें समय की कीमत पहचाननी होगी जो समय की परवाह नहीं करते हैं वे पिछड़ जाते हैं। भाजपा की नीतियों से लोकतंत्र को खतरा है। नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिशें करती है। वह भविष्य में गुमराह कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमें इससे सतर्क और सजग रहना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: IMD ने जारी किया बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का भाषण, महाराष्ट्र चुनाव पर EC को लेकर दिया बड़ा बयान

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जैसे ही गाड़ी से उतरे गोलियों से भूना

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

अगला लेख