अखिलेश यादव से 10 लाख रुपए वसूलने की तैयारी में योगी सरकार

Webdunia
गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (15:33 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खाली किए गए सरकारी आवास में 10 लाख रुपए के नुकसान का आकलन राज्य संपत्ति विभाग ने किया है। बताया जाता है कि योगी सरकार इसकी वसूली अखिलेश यादव से कर सकती है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यादव ने जून में चार विक्रमादित्य मार्ग को खाली कर दिया था। राज्य संपति विभाग ने बंगले में तोड़फोड़ किए जाने की पुष्टि की थी जिसके बाद नुकसान के आकलन के लिए एक समिति का गठन किया गया था।

अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि लोनिवि के मुख्य अभियंता एके शर्मा की अगुवाई में उच्च स्तरीय समित ने बुधवार रात 266 पन्नों की एक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जिसमें बंगले में दस लाख रुपए तक सरकारी संपत्ति के नुकसान की बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार बंगले से कई विद्युत उपकरण नदारद मिले जबकि स्नानगृह की फिटिंग, एयरकंडीशनर का स्विच बोर्ड, रसोईघर में लगा सिंक और लान की बेंच भी मौके पर नहीं मिली। जिम, बैडमिंटन कोर्ट और साइकिल ट्रैक भी क्षतिग्रस्त पाए गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख