अक्षय कुमार की नागरिकता पर बवाल, ट्विटर पर भड़का लोगों का गुस्सा

Webdunia
रविवार, 7 जुलाई 2019 (22:05 IST)
मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर रविवार को ट्रोल किया गया। अभिनेता ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के टि्वटर पर पदार्पण का स्वागत करते हुए कहा था कि लोग अब महानगरपालिका को सीधे सुझाव एवं शिकायतें भेज सकते हैं।
 
अक्षय ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मुंबई में मतदान नहीं किया था जिसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। बाद में 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने कभी इस सच्चाई को छिपाया या खारिज नहीं किया कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है।
 
अभिनेता ने रविवार को ट्वीट किया, 'बीएमसी अब टि्वटर पर है। आप बीएमसी को सीधे अपने सुझाव/शिकायतें ट्वीट कर सकते हैं और उनका निदान पा सकते हैं। अपनी आवाज को सीधे पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल कीजिए।' हालांकि, इस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। उन्होंने अभिनेता के ट्वीट को विडंबना बताया।
 
एक यूजर ने लिखा, 'टूथपेस्ट में देश की मिट्टी है, हैंडवॉश में देश की सुरक्षा है, साबुन में देशभक्ति का झाग है...लेकिन पासपोर्ट में देश की नागरिकता नहीं है। ये कैसा देशप्रेम है। कनाडाई।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले से खुश नहीं है ओवैसी, दिया बड़ा बयान

मालेगांव फैसले पर बोले फडणवीस, आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा

रूस और जापान में भूकंप और सुनामी; क्या सच हुई जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

मालेगांव ब्लास्ट : हादसे से फैसले तक कब क्या हुआ?

मुंबई की कामुक टीचर बच्‍चों को रात में करती थी वीडियो कॉल, न्‍यूड होकर किया ये काम

अगला लेख