केरल में एक ही परिवार के सभी 4 सदस्य मृत पाए गए, दंपति फांसी और बच्चे बिस्तर पर मृत मिले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (14:22 IST)
All 4 members of the same family died : एर्नाकुलम (Ernakulam) जिले में सोमवार को 2 बच्चों समेत एक परिवार के 4 सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। कोच्चि पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना चोट्टानिकारा (Chottanikkara) इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने दंपति और उनके बच्चों के शव उनके घर पर पाए। पति-पत्नी दोनों शिक्षक थे।ALSO READ: 3 साल बाद Facebook से खुला राज, पति कर रहा था खोज, मृत पत्नी प्रेमी संग कर रही थी मौज
 
वार्ड सदस्य ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। घर पर 12 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी के शव बिस्तर पर पाए गए जबकि उनके माता-पिता के शव फंदे पर लटके हुए मिले।ALSO READ: दिल्ली में एक परिवार के 5 लोगों ने एक साथ की आत्महत्या, मृतकों में 4 दिव्यांग
 
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की गई है। बच्चों की मौत की वास्तविक परिस्थितियों और कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच जरूरी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब दंपति सोमवार सुबह अपने स्कूल नहीं पहुंचे। उनके स्कूल ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख