Dharma Sangrah

UP पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में 11वें नंबर का अपराधी था अमर

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (12:43 IST)
कानपुर। 5 दिनों की लंबी तलाश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथों ढेर हुआ अमर दुबे उम्र में भले ही कम था लेकिन बिकरू गांव में गुरुवार रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोली चलाने में वह विकास के अन्य गुर्गों से कमतर नहीं था।

हमीरपुर के मौदहा कस्बे में बुधवार तड़के 25 हजार रुपए के इनामी अमर को एसटीएफ ने उस समय मार गिराया जब वह भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में 11वें नंबर का अपराधी अमर विकास दुबे के सबसे खास आदमियों में से एक था और घटना की रात वह विकास के साथ पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था।

बिकरू कांड के  मास्टरमाइंड विकास दुबे के साथ साए की तरह रहने वाले अमर दुबे को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अमर दुबे के पिता संजय दुबे का कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में निधन हो चुका है। विकास का रिश्तेदार अमर कुछ दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। पुलिस ने दो रोज पहले उसकी मां क्षमा दुबे को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

ग्रामीणों के अनुसार अमर दुबे विकास के शातिर शार्प शूटर में से एक था। वह शिवली के आसपास के गांव का रहने वाला है लेकिन कुछ वर्षों से वह बिकरू गांव में ही रह रहा था। विकास दुबे के घर से कुछ दूरी पर इसका मकान बना हुआ है। ग्रामीणों को उसके आपराधिक इतिहास के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है बशर्ते कई बार पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जरूर गई है।

क्षेत्रीय निवासियों के मुताबिक रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर दुबे के ही जिम्मे विकास दुबे ने छोड़ रखा था कई ऐसे विकास दुबे के काम थे जिन्हें अमर दुबे करता था और विकास दुबे आंख बंद करके इस पर विश्वास करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर में मुठभेड़ में मारा गया आरोपी अमर 25 हजार का इनामी बदमाश था और बिकरू कांड के आरोपियों में 11वें नंबर पर इसका नाम दर्ज है। घटना की रात यह विकास दुबे के साथ उसके घर पर मौजूद थे और घर की छत से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था।
पुलिस के अनुसार अन्य कई थानों के अंतर्गत अपराधी विकास दुबे के लिए मारपीट व रंगदारी वसूलने जैसी कार्यों को अंजाम दे चुका था, जिसके चलते उसके ऊपर चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे भी दर्ज हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

वैष्णो देवी मेडिकल कालेज विवाद : भाजपा श्राइन बोर्ड के साथ, क्या बोले सीएम उमर

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

अगला लेख